Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

April 18, 2026

खेल मंत्री रेखा आर्य ने किया “उत्तराखंड पैरालंपिक बॉलीबाल खिलाड़ियों” को सम्मानित

देहरादून : खेल मंत्री रेखा आर्या ने देहरादून स्थित एक निजी होटल में पैरालंपिक एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड द्वारा आयोजित कार्यक्रम में शिरकत की। इस दौरान उन्होंने “उत्तराखंड पैरालंपिक बॉलीबाल खिलाड़ियों” को राष्ट्रीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर सम्मानित किया।साथ ही उन्होंने सभी के साथ अभ्यास मैच भी खेला। खेल मंत्री रेखा आर्य कहा कि निश्चित ही हमारे पैरालंपिक खिलाड़ियों ने अपने खेल के जरिये अन्य लोगों को भी प्रेरित करने का कार्य किया है। आज केंद्र और राज्य सरकार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के कुशल मार्गदर्शन में हमारे खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं देने के लिए प्रतिबद्ध है।आज हमारे दिव्यांग खिलाड़ी अपने खेल कौशल से देश और राज्य का नाम रोशन करने का काम कर रहे हैं।कहा कि राज्य सरकार खिलाड़ियों के लिए अनेक कल्याणकारी योजनाएं संचालित कर रही हैं जिससे वह अपने खेल कौशल को आगे बढ़ा रहे हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright2024©Vidhan news network, Designed By MTC, 9084358715.All rights reserved. | Newsphere by AF themes.