कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने निकाली तिरंगा यात्रा
देहरादून: “हर घर तिरंगा अभियान” के चलते कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या के नेतृत्व में राजधानी देहरादून में”तिरंगा यात्रा” निकाली गई। इस यात्रा में बड़ी संख्या में महिला ,पुरुष और छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। यह यात्रा गांधी पार्क से शुरू होकर दर्शन लाल चौक होते हुए परेड ग्राउंड स्थित कीड़ा स्थल भवन में पहुँची। तिरंगा यात्रा के दौरान लोगों के भारत माता की जयकारे से पूरा आसमान गुंजमन उठा ।इस तिरंगा यात्रा को लेकर कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि यह यात्रा देहरादून के साथ-साथ पूरे प्रदेश और देश में 15 अगस्त तक लगातार जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि इस तिरंगे यात्रा का उद्देश्य यह है की तिरंगे का मान सम्मान को लोग समझ सके और लोगों में देशभक्ति और राष्ट्रभक्ति की भावना विकसित हो सके।
