RSS के कार्यक्रमों में जा सकेंगे राज्य कर्मचारी, उत्तराखंड सरकार का आदेश
देहरादून : उत्तराखंड सरकार ने राज्य कर्मचारियों के लिए बड़ा फैसला लिया है. सरकार ने आदेश जारी किए हैं कि अब राज्य कर्मचारी सुबह-शाम की RSS की शाखा सहित अन्य सांस्कृतिक और सामाजिक गतिविधियों में शामिल हो सकते हैं. ये आदेश अपर मुख्य सचिव आनंद वर्धन द्वारा जारी किया गया जिसने ये स्पष्ट किया गया है कि इससे राज्य कर्मचारी आचरण नियमावली 2002 का उल्लंघन नहीं माना जाएगा. इसी को लेकर राज्यसभा सांसद नरेश बंसल ने कहा की कांग्रेस की सरकारों में एक किस्म से अन्यायपूर्ण आदेश था और जहां तक मेरी जानकारी है अनेक संघ के कार्यकर्ता सरकारी नौकरी में रहते हुए संघ की शाखा में जाते थे मैं स्वयं भी उसमे था । उन्होंने कहा की जब भी संघ के कार्यकर्ताओं पर इस बात को लेकर नोटिसबाजी या मुकदमेबाजी हुई तो सब मुकदमों में कार्यकर्ता जीते क्युकी संघ कोई राजनीतिक संगठन नही है ,संघ एक सामाजिक संगठन है जो देशभक्ति की राष्ट्रभक्ति की अनुशासन की शिक्षा देता है और उसी भाव को लेकर के सब अपने दायित्व को पूरा करते हैं । उन्होंने कहा की एक जो कांग्रेस का अन्यायपूर्ण आदेश था उसे हटाकर प्रदेश सरकार ने एक सकारात्मक कदम उठाया है ।
