Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 17, 2026

केदारनाथ उपचुनाव भाजपा के लिए चुनौती

देहरादून : प्रदेश में केदारनाथ विधानसभा सीट के उपचुनाव की घोषणा होना अभी बाकी है। लेकिन राजनीतिक दलों ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी है। केदारनाथ विधानसभा उपचुनाव भाजपा और कांग्रेस दोनों ही दल। इसे चुनौती के रूप में देख रहें हैं। प्रदेश में हाल ही में हुए बद्रीनाथ और मंगलौर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में भाजपा को हार का सामना करना पड़ा है ऐसे में भाजपा के लिए यह चुनाव बडी चुनौती है। हालांकि भाजपा अपनी जीत का दावा कर रही है। भाजपा प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी ने कहा कि मंगलौर विधानसभा सीट भाजपा की कभी नहीं रही बावजूद इसके भाजपा ने अच्छा प्रदर्शन किया है। लेकिन बद्रीनाथ विधानसभ उपचुनाव में हार की समीक्षा की गई है जो गलतियां रही है उन्हें दोबारा नही दोरहाया जाएगा। आदित्य कोठारी ने कहा कि भाजपा केदारनाथ विधानसभा उपचुनाव को लेकर रणनीति तैयार कर रही है और केदारनाथ उपचुनाव को भाजपा भारी बहुमत से जीतने का काम करेगी।

You may have missed

Copyright2024©Vidhan news network, Designed By MTC, 9084358715.All rights reserved. | Newsphere by AF themes.