पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने सत्ता पक्ष के विधायक प्रमोद नैनवाल के भाई का पकड़ा जाना बताया दुर्भाग्यपूर्ण
देहरादून : सशस्त्र सीमा बल एसएसबी को एक बड़ी सफलता मिली है। सीमा चौकी बनबसा में तैनात एसएसबी के जवानों ने दो लोगों को अवैध सामान और 40 जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। इनमें से एक व्यक्ति भाजपा विधायक प्रमोद नैनवाल का भाई है। मामले में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की है. हरीश रावत ने कहा है कि भारत नेपाल अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर जिंदा 40 कारतूस के साथ सत्ता पक्ष के विधायक प्रमोद नैनवाल का भाई का पकड़ा जाना बड़ा दुर्भाग्यपूर्ण है मामले की पूरी जांच होनी चाहिए लेकिन देहरादून से लेकर दिल्ली तक सत्ता पक्ष इस मामले को दबाने में लगा है इस मामले की गंभीरता इसलिए और अधिक बढ़ जाती है क्योंकि नेपाल में माओवादी गतिविधियां हैं ऐसे में इस तरह के मामले कई अन्य तरफ भी इशारा कर रही हैं जरूरत पड़ी तो कांग्रेस पार्टी इस मामले को लेकर राज्यपाल के पास भी जाएगी
