Recent Posts

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 17, 2026

उत्तराखंड के रहने वाले IFS अधिकारी जितेंद्र रावत ने दिल्ली में की आत्महत्या,विदेश मंत्रालय में थे कार्यरत

देहरादून : उत्तराखंड के रहने वाले आईएफएस ने दिल्ली में आज सुबह आत्महत्या कर ली। IFS अधिकारी की पहचान जितेंद्र रावत के रूप में हुई है। वो मूल रूप से उत्तराखंड के रहने वाले थे। वे लंबे समय से डिप्रेशन में थे और उनका इलाज चल रहा था। जितेंद्र रावत ने चाणक्यपुरी स्थित अपने सरकारी आवास पर सुबह 6 बजे छत से कूदकर आत्महत्या कर ली। सूचना आकर दिल्ली पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की कार्रवाई शुरू कर दी है कि आखिर क्या कारण रहा।

विदेश मंत्रालय ने कहा कि विदेश मंत्रालय के एक अधिकारी का 7 मार्च की सुबह नई दिल्ली में निधन हो गया। मंत्रालय परिवार को हर संभव सहायता प्रदान कर रहा है और दिल्ली पुलिस के संपर्क में है। मंत्रालय दुख और कठिनाई की इस घड़ी में परिवार के साथ खड़ा है। शोक की इस घड़ी में परिवार की निजता का सम्मान करने की आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए आगे की जानकारी जारी नहीं की जा रही है।

बता दें कि IFS अधिकारी जितेंद्र रावत विदेश मंत्रालय के ओवरसीज इंडियन अफेयर्स विभाग में काम करते थे। वे चाणक्यपुरी की विदेश मंत्रालय रेसिडेंशियल सोसायटी की पहली मंजिल पर रहते थे। उन्होंने शुक्रवार सुबह छत जाकर वहां से छलांग लगा ली और अपनी जान दे दी। जिस समय ये घटना हुई, उस समय घर पर केवल उनकी मां ही मौजूद थीं। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

Read More

You may have missed

Copyright2024©Vidhan news network, Designed By MTC, 9084358715.All rights reserved. | Newsphere by AF themes.