Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 28, 2026

करवा चौथ के मौके पर धामी सरकार का बड़ा ऐलान, महिला कर्मचारियों का अवकाश घोषित

देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के क्रम में करवा चौथ पर्व पर प्रदेश की महिला कार्मिकों के लिए 29 अक्टूबर 2026 को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। इस संबंध में आदेश जारी कर दिए गए हैं।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि करवा चौथ महिलाओं की आस्था, प्रेम और पारिवारिक विश्वास से जुड़ा महत्वपूर्ण पर्व है। राज्य सरकार महिलाओं की भावनाओं, आस्था और परंपराओं का सम्मान करते हुए उनके हितों के प्रति संवेदनशीलता के साथ कार्य कर रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार का प्रयास है कि विकास के साथ-साथ हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और पारंपरिक पर्वों से जुड़ी भावनाएं भी सशक्त हों। करवा चौथ जैसे पर्व परिवारों में प्रेम, विश्वास और आपसी समर्पण की भावना को मजबूत करते हैं।

You may have missed

Copyright2024©Vidhan news network, Designed By MTC, 9084358715.All rights reserved. | Newsphere by AF themes.